Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के हॉकी कोच ने Olympic qualifiers में हार के लिए खराब अंपायरिंग को दोषी ठहराया

January 23, 2024

पाकिस्तान के हॉकी कोच ने Olympic qualifiers में हार के लिए खराब अंपायरिंग को दोषी ठहराया

कि पाकिस्तान खराब अंपायरिंग के कारण न्यूजीलैंड से 2-3 से हार गया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर खराब अंपायरिंग नहीं होती तो हम मैच जीतने की स्थिति में थे। ओमान में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी से 0-4 से हारने के बाद पाकिस्तान को तीसरे स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शिकस्त झेलनी पड़ी।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर पेरिस ओलंपिक खेलों में जगह बनाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2014 फाइनल से पहले सीनियर टीम को कोचिग दे चुके शहनाज ने कहा कि टीवी अंपायर और मैदानी अंपायर ने कई बार गलतियां कीं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने न्यूजीलैंड को दूसरे क्वार्टर में बराबरी हासिल करने का मौका दिया

और जब हमने अंपायर से रेफरल मांगा तो उन्होंने कहा कि गोल होने के समय उस निश्चित स्थान पर कोई कैमरा नहीं था इसलिए टीवी अंपायर के पास जाने का कोई मतलब नहीं है। शहनाज ने कहा कि वह विरोध करने और रेफरल मांगने के लिए तकनीकी निदेशक के पास भी गए लेकिन पता चला कि वह न्यूजीलैंड से है।

उन्होंने सवाल किया,आप किसी ऐसे देश से निदेशक को कैसे नियक्त कर सकते हैं जो मैच में शामिल है। शहनाज ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि मैच में कई बार अंपायरों ने गलतियां की और इसका खामियाजा पाकिस्तान टीम को भुगतना पड़ा। पाकिस्तान के लगातार तीसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने से पूरा हॉकी समुदाय निराश और हताश है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें