Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूमि सुधार आंदोलन हुआ तेज, सेम की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे किसान

January 23, 2024

भूमि सुधार आंदोलन हुआ तेज, सेम की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे किसान

संगठन की ओर से आज भट्टू बंद का ऐलान किया गया था। वहीं किसानों के समर्थन में सरपंच एसोसिएशन भी उतर आई। सरपंच एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के प्रवक्ता चंद्रमोहन ने ऐलान किया कि कल भट्टू के बीडीपीओ कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।

उधर आंदोलन कर रहे किसानों ने 28 जनवरी को महापंचायत बुलाई जिसमें आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा। दरअसल भट्टू इलाके के अनेक गांवों के ग्रामीण सेम की समस्या से जूझ रहे हैं। सेम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वे पिछले 64 दिनों से आंदोलनरत हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

किसानों का कहना है कि सेम के कारण उनके खेतों में फसलें नहीं हो रही। किसान और उनके पशुओं के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। उनके आर्थिक हालत बेहद खराब होते चले जा रहे र्हैं। शासन और प्रशासन के आगे बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें