Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री की विविध योजनाओं का केंद्रबिंदु है ‘महिला कल्याण’: Hardeep Singh Puri

January 24, 2024

प्रधानमंत्री की विविध योजनाओं का केंद्रबिंदु है ‘महिला कल्याण’: Hardeep Singh Puri

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश में विविध कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री की ज्यादातर योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास को ध्यान में रखकर बनाई गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को यवतमाल के वणी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। नागरिकों को केंद्र सरकार की विविध योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरों में जो 4 करोड़ घर बने, उनमें से ज्यादातर का मालिकाना हक महिलाओं के नाम पर हैं।

महिला सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश की विधानसभा और देश की संसद में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का बड़ा फैसला भी लिया गया है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुरी ने विकसीत भारत संकल्प यात्रा की विशेषताओं के बारे में भी जनता को बताया। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में जब नागरिकों को सरकारी सुविधा लेनी होती थी तो उसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, अधिकारियों से खुशामद करनी पड़ती थी। लेकिन विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत अब सरकारी अधिकारी-कर्मचारी नागरिकों के घर तक जा कर सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

समाज के पिछड़े और वंचित तबके की महिलाएं भी उज्जवला योजना जैसी अहम योजनाओं का लाभ ले पा रही हैं। पुरी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में मात्र 14 करोड़ एलपीजी गैस सिलेंडर थे। उस वक्त गैस कनेक्शन लेने के लिए नेताओं से लेकर ताे अनेक प्रभावशाली लोगों की सिफारिशें लगानी पड़ती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में उज्जवला योजना की शुरुआत की, जिसके बाद महिलओं को बड़ी अासानी से गैस कनेक्शन मिल रहे हैं। आज देश में 32 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन हैं। ऐसी ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भी मील का पत्थर साबित हो रही हैं। कोरोना काल में रेडी-पटरियों पर व्यवसाय करने वाले आर्थिक परेशानी से गुजर रहे थे, यहां-वहां से महंगे ब्याज पर कर्ज ले रहे थे। उनके लिए प्रधानमंत्री ने स्वनिधि योजना शुरु की गई हैं, जिसके तहत लाभार्थियों को 10 हजार रूपए का कर्ज दिया जाता हैं। इसे लौटाने पर अगले कर्ज की पात्रता 20 से 50 हजार रूपए तक बढ़ा दी जाती हैं। ऐसे ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाता हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें