Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, विधवा मां ने इकलौते बेटे का शव America से Punjab लाने की लगाई गुहार

January 24, 2024

2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, विधवा मां ने इकलौते बेटे का शव America से Punjab लाने की लगाई गुहार

बटाला (अवतार सिंह) : बटाला के नजदीक गांव डूडीपुर के एक और पंजाबी की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेहतर भविष्य के लिए 3 साल पहले वह अमेरिका गया था। जानकारी के मुताबिक मृतिक गुरविंदर सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रॉलर चलाता था। मृतक गुरविंदर सिंह (30 वर्ष) अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था। मृतक गुरविंदर सिंह के पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी। मृतक अपने परिवार में विधवा मां-बहन, पत्नी एवं 2 बेटियाें काे छोड़ गया है।

मृतक के पिता पंजाब रोडवेज में ड्राइवर के पद से रिटायर थे और उन्होंने अपने बेटे गुरविंदर के बेहतर भविष्य के लिए कर्ज लेकर विदेश भेजा था और अमेरिका जाने के एक साल बाद ही उनके पिता की मौत हो गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर बेहद सौम्य स्वभाव का युवक था। उसने अपने परिवार के बारे में बहुत सोचा था, लेकिन भगवान को यही मंजूर था।

वहीं मां और पत्नी ने बताया कि उनकी रोज फोन पर बात होती थी। घटना से एक दिन पहले उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। परिवार ने सरकार से अपील की है कि गुरविंदर का शव जल्द से जल्द परिवार के पास लाया जाए ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने हाथों से कर सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें