Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rampur में मनाया 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 1175 युवाओं को Voter ID कार्ड किए वितरित

January 25, 2024

Rampur में मनाया 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 1175 युवाओं को Voter ID कार्ड किए वितरित

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : विधानसभा क्षेत्र रामपुर में आज 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार रामपुर रवीन्द्र सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उसी के उपरांत नायब तहसीलदार रामपुर रवीन्द्र सिंह ठाकुर ने रामपुर के 6 नए युवाओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए। वहीं इस दौरान जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार रामपुर रवीन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार 14वां राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया गया।

जिसकी थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम, रखा गया है। इसको लेकर युवाओं को शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चुनावी जागरूकता पैदा करना है और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। वहीं इस दौरान इलेक्शन कानूनगो विधानसभा क्षेत्र रामपुर देवेन्द्र सिंह ने बताया हर साल की तरह इस बार भी विधानसभा क्षेत्र रामपुर में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

इस साल रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 1175 नए वोटरों को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान रामपुर मुख्यालय में 6 नए युवाओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि रामपुर में 156 बूथ मौजूद हैं। सभी बूथों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें