Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौष्टिक भोजन की आपूर्ति के लिए 33.65 करोड़ रुपए जारी : डा. बलजीत कौर

January 25, 2024

आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौष्टिक भोजन की आपूर्ति के लिए 33.65 करोड़ रुपए जारी : डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़ (विनीत) : पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी सेंटराें के माध्यम से आपूर्ति किए जाने वाले पौष्टिक आहार के लिए 33.65 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने कहा कि प्रदेश के आंगनबाडी केन्द्रों में लाभार्थियों को खाद सामग्री की आपूर्ति मार्कफेड के माध्यम से की जा रही है। मार्कफेड द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम योजना के तहत की गई आपूर्ति का अब तक भुगतान किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को सरकारी नियमानुसार राशि का उपयोग करने का निर्देश दिया हैं।

डा बलजीत कौर ने कहा कि अमृतसर जिले को 4.17 करोड़, बरनाला को 65.94 लाख, बठिंडा को 2.28 करोड़, फरीदकोट को 40.22 लाख, फाजिल्का को 4.35 करोड़ और 5.99 लाख, फिरोजपुर (कुकिंग कोस्ट) को 4 करोड़ और 4.69 लाख, गुरदासपुर को 1.56 करोड़ रुपए, होशियारपुर को 5 करोड़, जालंधर को 2.51 करोड़, लुधियाना को 97.48 लाख, मानसा को 97.33 लाख, मोगा को 50 लाख, रोपड़ को 92 लाख, संगरूर को 3.07 करोड़, कपूरथला को 2.14 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और भगवंत मान सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें