Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा पुलिस के दो अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से किये गए सम्मानित

January 25, 2024

हरियाणा पुलिस के दो अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से किये गए सम्मानित

चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है जबकि एक पुलिस अधिकारी को गैलेंटरी मेडल और 06 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) सजंय कुमार और दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। हरियाणा पुलिस अकादमी के डीएसपी प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए गैलेंटरी मेडल से नवाजा जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा के निरीक्षक राजेंद्र, उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा गुनपाल सिंह, उप निरीक्षक पीटीसी सुनारिया रविंद्र, सहायक उप निरीक्षक अंबाला कविता देवी, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा नरेंद्र कुमार और सहायक उप निरीक्षक पंचकूला विजेंद्र सिंह शामिल हैं। पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धी पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धी से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें