Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम मान ने शहीद के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपए का चैक

January 26, 2024

सीएम मान ने शहीद के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपए का चैक

खन्ना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को शहीद अग्निवीर जवान अजय कुमार के परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में 1 करोड़ रुपए का चैक सौंपा। शहीद के परिवार के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि खन्ना के नजदीक गांव रामगढ़ सरदारां के अग्निवीर अजय कुमार लैंडमाइन के धमाके में शहीद हो गए।

मान ने कहा कि बहादुर जवान ने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी, जो देश के लिए खासकर मां-बाप के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने शहीद की मां-पिता और बहनों से मुलाकात कर अजय के जीवन के बारे में पूछा और जीवन गाथा सुनकर

भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अजय की जगह नहीं ले सकता, लेकिन मरते दम तक परिवार का साथ नहीं छोड़ूंगा। इस मौके पर सीएम मान ने ऐलान किया कि अजय की बहन अंजली देवी जोकि बीए सैकेंड ईयर में है, उसकी पढ़ाई पूरी की जाएगी। नौकरी रिजर्व रख ली गई है। बीए पूरी होते ही नौकरी मिल जाएगी।

सीएम ने ऐलान किया कि अजय सिंह की यादगार गांव में बनाई जाएगी। गांव में उनकी प्रतिमा लगेगी और स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। गांव की डिस्पैंसरी को अपग्रेड किया जाएगा। वहां आम आदमी क्लीनिक बनाया जाएगा। सीएम मान ने अग्निवीर भर्ती को लेकर सवाल उठाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें