Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मृत्यु के बाद समुदाय में शोक की लहर

January 26, 2024

ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मृत्यु के बाद समुदाय में शोक की लहर

वे उन 10 लोगों के समूह का हिस्सा थे जो विक्टोरिया राज्य के मेलबर्न के पास फिलिप द्वीप में छुट्टी बिताने आए थे। मेलबर्न निवासी र्निसंग सहायक जगजीत ऑस्ट्रेलिया के स्थायी निवासी थे। बेदी और सुहानी छात्र वीजा पर आई थीं। दोनों पंजाब की रहने वाली थीं और दो सप्ताह पहले छुट्टियों पर ऑस्ट्रेलिया आई थीं।

रीमा पंजाब के फगवाड़ा निवासी उद्योगपति ओम सोंढी की पुत्रवधू थीं। उनके पति संजीव भी छुट्टी बिताने वाले समूह में शामिल थे और वह सुरक्षित हैं। मृतकों के करीबी रिश्तेदार रवींद्र सिंह ने कहा कि यहां भारतीय समुदाय इस घटना से उबर नहीं पा रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘वे यहां भारतवंशी समुदाय के बहुत विनम्र सदस्य थे और बहुत सीधे-सच्चे थे।’’ सिंह ने कहा, ‘‘इस नुकसान की कभी भरपाई नहीं हो सकती। यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है।’उन्होंने कहा कि वह यह भी चाहते हैं,

कि समुदाय के लोगों के बीच समुद्र तट पर आनंद लेते समय खतरों के प्रति जागरुकता पैदा हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं घटें। मृतकों के मित्रों ने शोक-संतप्त परिवार की मदद के लिए ‘गोफंडमी’ अभियान की शुरुआत भी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें