Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, दी बधाई

January 26, 2024

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, दी बधाई

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों, जय हिंद।

उधर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें