Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस: जम्मू में उपराज्यपाल Manoj Sinha ने फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

January 27, 2024

गणतंत्र दिवस: जम्मू में उपराज्यपाल Manoj Sinha ने फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

जम्मू कश्मीर: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में जम्मू कश्मीर प्रदेश का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्यव फहराया और परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। इससे पहले उन्होंने बलिदान स्तंभ पर पुलिस, सेना और सीएपीएफ के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के जम्मू कश्मीर में पंचायत और नगर निकायों के चुनाव अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कराए जाएंगे। जम्मू संभाग में बसे पश्चिमी पाकिस्तान से आए नागरिकों को जमीनों के मालिकाना अधिकार दिए जाएंगे। प्रदेश में आतंकवाद अपनी आखिरी सांसें ले रहा है। उग्रवाद को प्रदेश से पूरी तरह से खत्म करने के लिए सरकार प्रतिब्द्ध है।

वहीं, श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने तिरंग फहराया और परेड की सलामी ली। जम्मू और श्रीनगर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जहां देशभक्ति के तरानों ने जोश से भरा, तो वहीं हैरतअंगेज करतब में संतुलन के प्रदर्शन ने सभी को एकटक देखने के लिए मजबूर किया। मार्च पास्ट में सेना, सीआरपीएफ, जेकेपी, एसएसबी, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्रों सहित अन्य टुकड़ियां शामिल हुईं। जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से स्कूली बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विषय पर रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, स्टेडियम को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया। यहां पर पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल चौकसी बरते हुए रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें