Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक के सांसद Arvind Sharma ने अयोध्या जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

January 27, 2024

रोहतक के सांसद Arvind Sharma ने अयोध्या जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरियाणा के रोहतक से अयोध्या के लिए गणतंत्र की शाम से ट्रेन रवाना हुई, जिसे सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि अयोध्या के लिए गाड़ी चलने का पूरा श्रेय इस क्षेत्र की जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि यह पूरा इलाका धार्मिक भावना से ओत-प्रोत है। पूरे देश में यहां के लोगों का भक्ति भाव निराला है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं की चाहत थी कि वे भी अयोध्या के दर्शन करें और प्रभु राम ने उनकी मनोकामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के माध्यम से पूरी की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद राष्ट्र के विकास की गति और भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि रेल मार्ग के माध्यम से रोहतक को अयोध्या से जोड़ने की मांग लोकसभा में रखी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें