
और उनका मानना है कि इससे नाउरू के विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। एंजमिया ने आगे कहा कि नाउरू चीन के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध है, और चीन से संबंधित मामलों पर इसका दृष्टिकोण एक-चीन सिद्धांत के अनुरूप है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भले ही राजनयिक संबंध अभी बहाल हुए हैं,
लेकिन चीन के स्वागत करने वाले रवैये ने उन्हें पुराने दोस्तों जैसा महसूस करवाया है। वर्तमान में, 183 देश एक चीन सिद्धांत का पालन करते हैं, जो वर्तमान वैश्विक प्रवृत्ति को दर्शाता है और इसे उलटा नहीं किया जा सकता है। इसलिए, राजनयिक संबंधों को बहाल करना उन्हें इतिहास के सही पक्ष में खड़ा करता है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)