Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी और फ्रांस के बीएफएम आर्थिक टेलीविजन स्टेशन ने एक उच्चस्तरीय वार्ता विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

January 27, 2024

सीएमजी और फ्रांस के बीएफएम आर्थिक टेलीविजन स्टेशन ने एक उच्चस्तरीय वार्ता विशेष कार्यक्रम आयोजित किया


कार्यक्रम टीम ने पूर्व फ्रांसीसी प्रधान मंत्री जीन-पियरे रफ़रिन के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के उप प्रचार मंत्री, सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग, और फ्रांस में चीनी राजदूत लू शाय ने इस विशेष अवसर के लिए वीडियो भाषण दिए।

चीन और फ्रांस के संस्कृति, पर्यटन और थिंक टैंक सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और विद्वानों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया, चीन-फ्रांस आदान-प्रदान पर चर्चा की और व्यापक चीन-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के भविष्य के लिए अपनी आशाएं व्यक्त कीं।
फ्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री रफ़रिन ने इस आयोजन में सहयोग करने के लिए चीनी और फ्रांसीसी मीडिया को बधाई दी।

कार्यक्रम टीम के साथ अपने विशेष साक्षात्कार में, उन्होंने फ्रांस-चीन सहयोग की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला और इन आदान-प्रदानों को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने अपने भाषण में उल्लेख किया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने चीन-फ्रांस राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वीडियो भाषण दिया था।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष दोनों राष्ट्राध्यक्षों के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक आदान-प्रदान और सहयोग किया जाएगा। चीनी और फ्रांसीसी लोगों के बीच गहरे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बढ़ाया जाएगा, जिससे सभ्यताओं के बीच आपसी सीखने की सुविधा मिलेगी और नए दृष्टिकोण से मजबूत चीन-फ्रांस दोस्ती को बढ़ावा मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें