
राष्ट्रपति शी ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे संबंध दोनों देशों के मूल हितों के अनुरूप हैं, वैश्विक शांति, स्थिरता और क्षेत्रीय समृद्धि के संदेशों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मिलकर चीन-भारत संबंधों को स्वस्थ और स्थिर दिशा में आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसके अतिरिक्त, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)