Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार के प्रयासों से पंजाब में हुआ 64 हजार करोड़ का निवेश : अमन अरोड़ा

January 28, 2024

सरकार के प्रयासों से पंजाब में हुआ 64 हजार करोड़ का निवेश : अमन अरोड़ा

अमृतसर: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों विशेषकर पंजाबियों को बधाई दी और कहा कि मैं देश की तीनों सेनाओं और सशस्त्र बलों के वीर नायकों को सलाम करता हूं, जो हमारे देश के पहरी है और अखंडता की रक्षा करते है। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से शहीद उधम सिंह के बलिदान, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बहुमूल्य योगदान को याद किया। लउन्होंने कहा कि उनके बलिदान के कारण ही भारत गणराज्य की स्थापना हुई और हमें दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हमारी सरकार शहीदों को समर्पित है। वर्तमान सरकार ने खटकड़ कलां गांव की पवित्र भूमि पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की शपथ के साथ ही प्रदेश की खुशहाली के लिए काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने 22 महीने के कार्यकाल के दौरान कई जन-हितैषी पहल की हैं। हमारी सरकार सेना के जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने शहीद जवानों के उत्तराधिकारियों के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख रु पये से बढ़ाकर 1 करोड़ रु पये कर दी है। जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अपने महज 22 महीने के कार्यकाल में युवाओं को 39 हजार 406 सरकारी नौकरियां दी हैं और 12 हजार 710 कर्मचारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के वादे को पूरा करते हुए 664 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए गए हैं । इसी प्रकार, पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए माननीय सरकार ने राज्य में 117 उत्कृष्ट स्कूल शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए वतन पंजाब के खेल शुरू किए गए हैं, जिसमें लगभग साढ़े चार लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया और विजेता खिलाड़ियों को 8.69 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इस अवसर पर डीसी घनश्याम थोरी,पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह,विधायक जसबीर सिंह संधू, विधायक जीवनजोत कौर, विधायक अजय गुप्ता, विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर, आप के जिला प्रधान व गो कमिश्न के उपचैयरमैन मनीश अग्रवाल, पंजाब लेबर बोर्ड के सदस्य हरप्रीत सिंह आहलुवालिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें