Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दे रहा है चीन

January 28, 2024

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दे रहा है चीन

चीन इस समस्या को हल करने के लिए सजग है। इसके मद्देनजर चीन में कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट(आर एंड डी) पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिसका नतीजा बंपर फसल के रूप में दिख रहा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाद्य संकट को हल करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शोध व विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देना जरूरी है।

बताया जाता है कि वसंत ऋतु में कड़ाके की ठंड ने चीन के कई क्षेत्रों को प्रभावित किया। लेकिन बाद में रिकार्ड तोड़ गर्मी से किसान परेशान रहे, साथ ही बाढ़ ने भी कहर मचाया। जिसकी वजह से चीन के उत्तरपूर्वी इलाकों में धान के फसल प्रभावित हुई। क्योंकि भारी बारिश और बाढ़ के चलते उत्तरपूर्वी क्षेत्र में खेतों में पानी भर गया। चुनौती और परेशानी यही खत्म नहीं हुई, नवंबर महीने में देश के तमाम इलाकों में शीतलहर चली, जिसने सब्जी उत्पादकों को बहुत चिंता में डाला।

इन तमाम चुनौतियों के बाद भी चीन में काफी अच्छी फसल हुई है। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने हाल में बताया कि चीन का वार्षिक अनाज उत्पादन पिछले साल 695.41 मिलियन मीट्रिक टन की नई ऊंचाई पर पहुंचा। जिसमें साल 2022 की तुलना में 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चीन में कृषि क्षेत्र में कितना ध्यान दिया जा रहा है।

बता दें कि चीन में लगातार नौ सालों से अनाज उत्पादन 650 मिलियन टन से अधिक रहा। जो कि तमाम चुनौतियों के दौर में एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी इसकी अहम भूमिका है। जाहिर है कि चीन एक बड़ी आबादी वाला कृषि प्रधान देश है, जो कई देशों को खाद्य पदार्थों का निर्यात करता है, साथ ही कुछ चीज़ें आयात भी करता है।

ऐसे में चीन के अनाज उत्पादन से दुनिया पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। जैसा कि हम जानते हैं कि कोविड महामारी के चलते दुनिया में भूख से परेशान लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन चीन आधुनिक तकनीक और विभिन्न उपाय कर न केवल अपने नागरिकों को भरपेट भोजन मुहैया करा रहा है, बल्कि अन्य देशों की भी मदद कर रहा है।

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, बीजिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें