
बताया जा रहा है कि सत्यपाल जैन ने मोबाइल अपनी जेब में रखा था, वहीं से उसकी जेब से ही मोबाइल गायब हो गया। फिलहाल जैन के मोबाइल को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस द्वारा जाँच अभी भी जारी है। चोरी करने वाले की तलाश की जा रही है।
इस समय चंडीगढ़ में लुटेरों और चोरों के हौंसले काफी बुलंद हैं। अब वे बिना किसी डर के नेताओं पर हाथ साफ कर रहे हैं। सेक्टर 24 थाना प्रभारी ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है लेकिन किसी ने उनके यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।