Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाना सिद्धू को पटियाला में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

January 29, 2024

भाना सिद्धू को पटियाला में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विवादों में रहने वाले भाना सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि संगरूर के रहने वाले सिद्धू के खिलाफ सोने की चेन छीनने के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अब खबर सामने आ रही है कि भाना सिद्धू को पटियाला पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।

इसी के साथ कोर्ट द्वारा उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर भाना सिद्धू को सोने की चेन चुराने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया है। जिसके चलते उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें