Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में बैंक कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरा और मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

January 29, 2024

करनाल में बैंक कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरा और मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

सवेरा न्यूज;करनाल: थाना असंध की टीम ने बीते दिनों जलमाना के खेत में हुए बैंककर्मी की तेजधार हथियार से हत्या करने वाले मामले में तीसरे और मुख्य आरोपी जिला जींद के पांडू पिंडारा निवासी बलराज को कस्बा असंध से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी बलराज ने हत्या का कारण अशोक बिंदल का उसकी प}ी के साथ प्रेम प्रसंग बताया है। मामले में पहले ही बिट्टू निवासी पिंडारा और विनोद उर्फ मनोज निवासी मतलौडा थाना बरवाला, हिसार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है।

जोकि आरोपी बलराज ने बिट्टू और विनोद के साथ मिलकर योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया था। इस संबंध में 22 दिसंबर को महावीर निवासी असंध ने शिकायत दी थी कि उसके भाई अशोक बिंदल जोकि पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी है कि लाश जलमाना के खेत में पाई गई है। जोकि अशोक के 21 दिसंबर को घर न आने पर उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता को बताया था कि अशोक अभी तक घर नहीं आया है।

जब सारी रात ढूंढते हुए अगले दिन सुबह पता चला की जलमाना के खेत में तेजधार हथियार से एक युवक की हत्या की गई है और लाश खेत में है जिसके पास एक मोटरसाइकिल मिली है जोकि अशोक बिंदल की है। देखने पर पाया गया कि वह लाश शिकायतकर्ता के भाई अशोक बिंदल की है। शिकायतकर्ता को अशोक की हत्या के पीछे बलराज वासी पांडू पिंडारा, जींद का हाथ लगा। शिकायतकर्ता महावीर की शिकायत पर नामजद आरोपी बलराज के खिलाफ अशोक की हत्या करने के जुर्म में थाना असंध में मामला दर्ज किया गया था।

मामले में थाना असंध की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बलराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलराज को न्यायालय पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जिसमें आरोपी से गहनता से पूछताछ करके उसको न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें