Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

India में पहली बार प्रयोगशाला में विकसित होगा Fish का Meat

January 30, 2024

India में पहली बार प्रयोगशाला में विकसित होगा Fish का Meat

कोच्चि: एक ऐतिहासिक कदम में आईसीएआर-सैंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीच्यूट (सीएमएफआरआई) ने भारत में पहली बार प्रयोगशाला में विकसित मछली के मांस को विकसित करने की अग्रणी पहल की है। परियोजना का उद्देश्य भारत को समुद्री मछली के मांस के क्षेत्र में प्रगति करने के लिए स्थापित करना है जिससे समुद्री भोजन की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके और जंगली संसाधनों पर अत्यधिक दबाव कम किया जा सके।

संवर्धित मछली का मांस या प्रयोगशाला में विकसित मछली का मांस मछली से विशिष्ट कोशिकाओं को अलग करके और उन्हें पशु मुक्त मीडिया घटक का उपयोग करके प्रयोगशाला सैटिंग में विकसित करके उत्पादित किया जाता है। अंतिम उत्पाद मछली के मूल स्वाद बनावट और पोषण गुणों को दोहराएगा। प्रारंभिक चरण में संस्थान किंग फिश पोम्फ्रेट और सीयर मछली जैसी उच्च मूल्य वाली समुद्री मछलियों के सैल आधारित मांस को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

इसके अनुरूप सीएमएफआरआई ने इस पहल को सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में शुरू करने के लिए नीट मीट बायोटैक के साथ एक सहयोगात्मक अनुसंधान समझौता किया है जो संवर्धित मांस विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है सीएमएफआरआई के निदेशक डॉ. ए. गोपालकृष्णन और नीट मीट बायोटैक के सह-संस्थापक और सीईओ डॉ. संदीप शर्मा ने इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

लैब में विकसित की गई मछली पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा लाभों के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करती है और यह सहयोग इस क्षेत्र में नीट मीट की तकनीकी जानकारी के साथ सीएमएफआरआई की समुद्री अनुसंधान विशेषज्ञता का लाभ उठाता है जो भारत में समुद्री खाद्य उत्पादन के लिए एक स्थायी और सुरक्षित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें