
इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है।‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है,जिसमें शाहिद और कृति के बीच बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। यह गाना राघव और तनिष्क बागची द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।
इस गाने को दोनों ने असीस कौर के साथ मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स बागची ने लिखे हैं। शेख जानी बाशा ने गाने की कोरियोग्राफी की है। दिनेश विजान निर्मित‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’09 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।