Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में अनाज व्यवसाय के विकास में प्रगति

January 30, 2024

चीन में अनाज व्यवसाय के विकास में प्रगति

इसमें अनाज प्रसंस्करण कंपनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अनाज प्रसंस्करण व्यवसाय आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिए अहम है, जो अनाज के मुख्य उत्पादक क्षेत्रों में आर्थिक विकास बढ़ाने का महत्वपूर्ण इंजन है। इसके लिए सरकार ने संबंधित कंपनियों को मुख्य उत्पादक क्षेत्रों में प्रसंस्करण और उत्पादन आधार बनाने का प्रोत्साहन दिया,

ताकि व्यवसाय के विकास की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा बढ़ सके। ऐसे में अनाज संसाधन की श्रेष्ठता को औद्योगिक और आर्थिक लाभ में बदला गया। विकास के चलते शहरी और ग्रामीण निवासियों की उपभोक्ता मांग बढ़ रही है। अनाज और तेल की आपूर्ति के लिए मात्रा ही नहीं, गुणवत्ता भी सुनिश्चित करनी होगी।

हाल के वर्षों में चीन सरकार ने अनाज के संपूर्ण औद्योगिक श्रृंखला का मॉडल स्थापित करने में प्रयास किया और अनाज के उत्पादन, खरीददारी, भंडार, प्रसंस्करण व बिक्री में सुधार किया। इससे अच्छे अनाज को अच्छे उत्पाद में बदला गया और उपभोक्ताओं की मांग पूरी हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें