Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिगात्से रेलवे स्टेशन से पिछले दस वर्षों में 1 करोड़ से अधिक यात्रियों का आवागमन

January 30, 2024

शिगात्से रेलवे स्टेशन से पिछले दस वर्षों में 1 करोड़ से अधिक यात्रियों का आवागमन

रेलवे के कुल 14 स्टेशन हैं। रेलगाड़ी की गति प्रति घंटा 120 किलोमीटर है। साल 2014 के अगस्त महीने में इसका निर्माण पूरा होकर संचालन शुरु हुआ। ल्हासा-शिगात्से रेलवे के शिगात्से स्टेशन की सीपीसी समिति के सचिव वांग छीशान ने कहा कि रेलवे स्टेशन हमेशा यात्रियों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली सेवा करने में प्रतिबद्ध है।

इस वर्ष वसंत महोत्सव यात्रा अवधि के दौरान, शिगात्से स्टेशन से 63 हज़ार यात्रियों के आवागमन की उम्मीद है। बताया गया है कि ल्हासा-शिगात्से रेलवे का परिचालन शुरू होने के बाद से, शिगात्से रेलवे स्टेशन पर यात्री यातायात साल दर साल बढ़ रहा है। वार्षिक यात्री संख्या साल 2014 में 1.32 लाख से बढ़कर साल 2023 में 6.63 लाख तक हो गयी, जिसमें लगभग 6 गुना की वृद्धि हुई।

स्थानीय तिब्बती लोगों का कहना है कि इस रेलवे के माध्यम से तेज़ और सुविधापूर्ण रेल-गाड़ी सेवा के साथ-साथ उन्हें बाहर आने-जाने में भी बड़ी मदद मिली है। स्टेशन सीपीसी समिति के सचिव वांग छीशान के अनुसार, ल्हासा-शिगात्से रेलवे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधाजनक और सुरक्षित परिवहन प्रदान करता है, बल्कि आर्थिक विकास, पर्यटन विकास, जातीय एकता, गरीबी उन्मूलन आदि क्षेत्रों में नई जीवन शक्ति भी डालता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें