Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक कितने भक्तों ने किये दर्शन और भक्तों ने कितना आया चढ़ावा

January 30, 2024

जानिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक कितने भक्तों ने किये दर्शन और भक्तों ने कितना आया चढ़ावा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार जारी है. ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी के बाद से रोज कितने राम भक्त मंदिर में दर्शन कर रहे हैं और उन्होंने रामलला को कितना चढ़ावा चढ़ाया है।

सबसे पहले जानिए कितने भक्त आये

23 जनवरी से 29 जनवरी तक लगभग 20 लाख लोगों ने अयोध्या में आकर रामलला के दर्शन किए हैं. भक्तों की इतनी बड़ी संख्या को देकर मंदिर में दर्शन का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है. जानिए हर दिन के अनुसार जानिए किस दिन कितने लोग गर्भ गृह तक पहुंचे।

23 जनवरी- लगभग 4 लाख, 24 जनवरी- लगभग 2,50,000, 25 जनवरी- लगभग 2,00000, 26 जनवरी- लगभग 3,50,000, 27 जनवरी- लगभग 2,50,000, 28 जनवरी- लगभग 3,25,000, 29 जनवरी- लगभग 1,75,000

5.60 करोड़ रुपये आया चढ़ावा, इसके साथ ही सोने-चांदी के जो आभूषण मिले हैं, उसकी कीमत की अभी तक गणना नहीं हुई है. मंदिर के दान पात्र में जो रकम दान की जाती है, उसकी गणना उसके भर जाने के बाद उस बैंक के कर्मचारी करते हैं, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता है।

कोनसे दिन कितना आया दान

22 जनवरी- 6 लाख नगद, 2 लाख के चेक
23 जनवरी- 27 लाख नगद, 2.62 करोड़ के चेक
24 जनवरी- 15 लाख चेक और नगद मिला
25 जनवरी- 8 लाख नगद, 40 हजार का चेक
26 जनवरी- 5.50 लाख नगद, 1 करोड़ 4 लाख 60 हजार का चेक
27 जनवरी- 8 लाख नगद, 13 लाख का चेक
28 जनवरी- लगभग 12 लाख का चेक और नगद
29 जनवरी- 5 लाख नगद, 7 लाख चेक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें