सवेरा न्यूज;नई दिल्ली:आज ऐतिहासिक अवसर है जब पहले भारतीय संन्यासी योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज की मोम की प्रतिकृति का अनावरण विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद, न्यूयार्क द्वारा दिल्ली में किया गया। यह भारतीय संस्कृति, संन्यास और सनातन योग परम्परा के वैश्विक प्रभाव की अत्यंत महत्वपूर्ण मान्यता और प्रतिष्ठा का परिचायक है। कार्यक्र म में स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क में 200 से ज्यादा बड़े आयकॉन्स के फिगर लगे हैं जिनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा तथा शाहरुख खान आदि हैं किन्तु वर्ल्ड के उन 200 रिनाउंड आइकॉन्स के साथ भारत के एक संन्यासी को इन्होंने जो सम्मान दिया वह एक संन्यासी का गौरव नहीं अपितु पूरे भारत का गौरव है।
आज पूरी दुनियां की निगाहें भारत के योग व आयुर्वेद पर हैं। अब तो अमरीका में भी मेड इन यूएस तथा मेड बाई अमरीका के कान्सैप्ट पर चल रहा है। योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी का जो मूमेंट पतंजलि से चलाया था उसकी लहर अब पूरी दुनियां में हैं। स्वामी जी ने बताया कि इस प्रतिकृति को बनाने में लगभग 200 आर्टिस्ट का पुरु षार्थ तथा लगभग 2 करोड़ रु पए की लागत आई है। यह कास्ट का विषय नहीं हैं, यह एक कॉन्सेप्ट है जिसमें भारत और भारतीयता को, भारत के एक संन्यासी को स्थान दिया है। हम इसके लिए मैडम तुसाद की टीम के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वामी रामेदव का सम्मान नहीं अपितु यह भारत की सनातन संस्कृति, योग, आयुर्वेद की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है।
हमारा उद्देश्य है कि पूरे विश्व में ऐसे रचनाधर्मिता वाले पुरु षार्थी व्यक्तित्व तैयार हों जो योग के पथ पर, कर्त्तव्य के पथ, कर्मयोग के पथ पर आगे बढ़ते चलें। स्वामी जी ने बताया कि मेरे पास पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्मविभूषण तक के ऑफर आए थे जिन्हें मैंने इन्हें विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया क्योंकि संन्यासी सत्कार और तिरस्कार दोनों से ऊपर होता है। इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी महाराज के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमैंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्र म में मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क के मार्कीटिंग हैड टियागो मोगाडोरा, नई दिल्ली के जनरल मैनेजर अंशुल जैन, पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, पतंजलि योगपीठ यू.के. ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी माता सुनीता पौद्दार, पूज्य स्वामी जी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला, आस्था चैनल के सी.ई.ओ. प्रमोद जोशी, संस्कार चैनल के सी.ई.ओ. मनोज त्यागी, भारत स्वाभिमान के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।