Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mexico में हुआ भयानक सड़क हादसा, बस व ट्रेलर की टक्कर में 19 लोगों की मौत

January 31, 2024

Mexico में हुआ भयानक सड़क हादसा, बस व ट्रेलर की टक्कर में 19 लोगों की मौत

अटॉर्नी जनरल सारा ब्रूना क्विनोनेज एस्ट्राडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्ज़्स पर बताया कि दुर्घटना स्थल एलोटा नगर पालिका में है। बस से अब तक 19 शव नज़्किाल जा चुके हैं। शज़्न्हिुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा,

‘अभी भी हमारे पास यात्रा करने वाले लोगों की कुल संख्या नहीं है।‘ उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई और शव इतने जल गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। बाद के एक बयान में, सिनालोआ की सरकार ने कहा कि बस ग्वाडलाजारा और लॉस मोचिस के बीच यात्रा कर रही थी

जब मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5:15 बजे दुर्घटना हुई। जब बस ट्रेलर में घुस गई तो ट्रेलर सड़क पर पलट गया, इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें