Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रांस में 18 किसानों को किया गया गिरफ्तार

February 1, 2024

फ्रांस में 18 किसानों को किया गया गिरफ्तार

पेरिस: फ्रांस की पुलिस ने पेरिस के बाहरी इलाके में रंगिस बाजार के समीप विरोध प्रदर्शन कर रहे 18 किसानों को गिरफ्तार किया, जिन्हें सरकार ने विरोध प्रदर्शन करने से दूर रहने की चेतावनी दी थी और उनके ट्रैक्टर भी जब्त कर लिए गए हैं। यह जानकारी फ्रांस की मीडिया ने बुधवार को दी।

यूरोप 1 प्रसारक ने कहा कि किसानों को क्षेत्र में यातायात में बाधा डालने के लिए गिरफ्तार किया गया और उनके उपकरणों को जब्त कर लिया गया। वे कथित रूप से पेरिस के दक्षिण में सात किलोमीटर में फैले यूरोप के सबसे बड़े खाद्य बाजार रंगिस की ओर बढ़ रहे थे।

प्रतिद्वंद्वियों से अनुचित प्रतिस्पर्धा से नाराज फ्रांसीसी किसानों ने कहा था कि वे इस सप्ताह खाद्य बाजार को लक्षित करने के लिए पेरिस में भारी मशीनरी लेकर आएंगे। रविवार को, फ्रांसीसी आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने रंगिस और हवाई अड्डों की नियोजित नाकाबंदी को सरकार के लिए एक लाल रेखा के रूप में वर्णित किया और चेतावना दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए बख्तरबंद वाहनों और हेलीकॉप्टरों का उपयोग करेगी।

इससे पहले दिन में,श्री डर्मैनिन ने कहा कि सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन करने वाले किसानों की संख्या बढ़कर लगभग 10,000 हो गई है। हाल के हफ्तों में, फ्रांस में किसानों द्वारा राजमार्गों को अवरुद्ध करके और देश में सरकारी इमारतों के सामने खाद एवं कचरे को फेंकने का विरोध कर रहे हैं। किसान अपने पेशे के महत्व को मान्यता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं और सरकार की कृषि नीतियों की निंदा कर रहे हैं, उनका कहना है कि यह नीतियां उन्हें गैर-प्रतिस्पर्धी बनाती हैं।

फ्रांस के किसान विशेष रूप से कृषि उत्पादों के आयात, सिंचाई के लिए पानी के उपयोग पर प्रतिबंध, डीजल ईंधन की कीमतों में वृद्धि सहित पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबंधात्मक उपायों और बढ़ते वित्तीय बोझ का विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें