Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 01 फरवरी 2024: इन चार राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

February 1, 2024

आज का राशिफ़ल 01 फरवरी 2024: इन चार राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 1 February 2024, गुरुवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 1 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन कार्यों में बाधा आ सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। वस्तुएं संभाल कर रखें। जोखिम और जमानत के कार्यों से बचें। दूसरों के झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। दिन की सुभता के लिए एक पौधा जरूर लगाएं। 

वृषभ राशि
आज के दिन भूमि भवन एवं वाहन खरीदने का योग है। रोजगार प्राप्त होगा। सफलता मिलेगी। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। आलस्य से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दिन की शुभता के लिए हल्दी का सेवन जरूर करें।

मिथुन राशि
आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रयत्न करते रहें। व्यवसाय से लाभ होगा। चिंता और बेचैनी दिनभर बनी रहेगी। दिन की शुभता के लिए दही का सेवन जरूर करें। 

कर्क राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों में खर्च होगा। आपका विरोध होगा। चोट या विकार हो सकते हैं। दिन की शुभता के लिए बड़ों का आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें।

सिंह राशि
आज के दिन आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पार्टनरों का साथ मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र विकार हो सकता है। दिन की शुभता के लिए हनुमान उपासना जरूर करें।

कन्या राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी रखें। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। थकान रह सकती है। दिन की शुभता के लिए लाल रुमाल का दान जरूर करें।

तुला राशि
आज के दिन किसी से वाद विवाद ना करें। चिंता एवं तनाव दिन भर बना रहेगा। कार्यों में देरी होगी। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुभता के लिए भैरव जी की आराधना जरूर करें।    

वृश्चिक राशि
आज के दिन अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जनों की चिंता हो सकती है। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। लेन देन सोच समझकर करें। शारीरिक मेहनत अधिक रहेगी। दिन की शुभता के लिए कन्या का आशीर्वाद जरूर लें। 

धनु राशि
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। चोट लग सकती है। प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। दिन की शुभता के लिए शिव आराधना जरूर करें। 

मकर राशि
आज के दिन लव लाइफ से परेशान हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुस्सा ज्यादा आएगा। फालतू की बहस बाजी से बचें। दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।  

कुम्भ राशि
आज के दिन सट्टा और लॉटरी से लाभ प्राप्त होगा। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। पारिवारिक तनाव रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा होगी। दिन की शुभता के लिए शिव चालीसा का पाठ जरूर करें । 

मीन राशि
आज के दिन विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। दूर की यात्रा का योग है। आनंद प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में दिक्कत पैदा हो सकती है। दिन परेशानी भरा रहेगा। दिन की शुभता के लिए गरीब को भोजन जरूर कराएं।  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें