Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 में नई ऊंचाई पर पहुंचा चीन के सेवा व्यापार का पैमाना

February 1, 2024

2023 में नई ऊंचाई पर पहुंचा चीन के सेवा व्यापार का पैमाना

पर्यटन सेवाओं का वार्षिक आयात और निर्यात 14 खरब 85 अरब 62 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो साल 2022 से 73.6 प्रतिशत अधिक था। आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में, चीन का सेवा निर्यात 26 खरब 85 अरब 66 करोड़ युआन था, जो साल 2022 से 5.8 प्रतिशत कम था। वहीं, सेवा आयात 38 खरब 89 अरब 77 करोड़ युआन था,

जिसमें साल 2022 की तुलना में 24.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ज्ञान-गहन सेवा व्यापार की तीव्र वृद्धि एक प्रमुख विशेषता है। 2023 में, ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 27 खरब 19 अरब 37 करोड़ युआन था, जो 2022 की तुलना में 8.5 प्रतिशत ज्यादा था। ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात 11 खरब 75 अरब 85 करोड़ युआन था,

जिसमें साल 2022 की तुलना में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्र व्यक्तिगत, सांस्कृतिक और मनोरंजन सेवाएं थी, जिनमें 61.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
साल 2023 के बाद से, पर्यटन सेवा तेजी से विकासित हो रही है, जिसके निर्यात में साल 2022 की तुलना में 59.2 प्रतिशत की वृद्धि और आयात में 74.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें