Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

February 1, 2024

सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित


इस वर्ष “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” कार्यक्रम के मुख्य आयोजन स्थल के रूप में पेइचिंग और शाखा स्थलों के रूप में शनयांग, शीआन, छांगशा और काशगर चार शहरों में एक साथ प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएमजी ड्रैगन वर्ष “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का एनिमेटेड प्रचार वीडियो भी लॉन्च किया गया।

बताया गया है कि दर्शक “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” के कार्यक्रमों को “सौ शहरों में हजार स्क्रीन + हजार विदेशी स्क्रीन + क्लाउड लिसनिंग” के माध्यम से कई प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। देश भर में 100 से अधिक शहरों में 1,000 से अधिक आउटडोर अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन बड़ी स्क्रीन, और दुनिया के छह महाद्वीपों के 34 देशों और 70 शहरों में 3,000 से अधिक सार्वजनिक बड़ी स्क्रीन “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का सीधा प्रसारण करेंगी और प्रचार करेंगी।

सीजीटीएन (चाइना ग्लोबल टेलीविजन) के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी चैनल और 68 भाषाओं में नए मीडिया प्लेटफॉर्म दुनिया भर में 200 देशों और क्षेत्रों में 1,500 से ज्यादा मीडिया संस्थाओं के साथ मिलकर “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का सीधा प्रसारण करेंगे और रिपोर्ट देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें