Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी

February 2, 2024

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी

सुल्तानपुर लोधी: बीती रात्रि लोहियां रेलवे लाइन पर फाटक पार करते समय एक युवक की लुधियाना की ओर से आ रही ट्रेन एलएल 04555 की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए जीआरपी पुलिस के चौकी इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह व एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि वह बीती रात 9:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे। उनको सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है ।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी इलाज के लिए लाया गया, लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड नंबर 11 लोहियां खास के रूप में हुई है। मृतक युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रेलवे पुलिस द्वारा अभी भी मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें