Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्यूशन जा रही 12वीं की छात्रा को रास्ते में ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

February 2, 2024

ट्यूशन जा रही 12वीं की छात्रा को रास्ते में ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक भीषण सड़क हादसे में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

छात्रा की मौत से पुरे परिवार में मातम छा गया गया. परिजनों ने बताया कि अगले हफ्ते उसके बोर्ड के एग्जाम होने थे. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर के लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. छात्रा के सिर पर चोट लगी थी, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया था. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले पर DSP जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि लड़की का नाम खुशी यादव है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखा दिया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें