Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में IPS अधिकारियों के फेरबदल के बाद IPS विवेक चहल ने संभाला एसपी Bilaspur का कार्यभार

February 3, 2024

Himachal में IPS अधिकारियों के फेरबदल के बाद IPS विवेक चहल ने संभाला एसपी Bilaspur का कार्यभार

कुल्लू (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुलाचंद्रन को कुल्लू जिला की जिम्मेवारी सौंपी गई है तो उनके स्थान पर विवेक चहल को बिलासपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं बिलासपुर के नये पुलिस कप्तान बनने के बाद विवेक चहल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला लिया हैं।

गौरतलब है कि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक चहल बतौर एसडीपीओ नालगढ़ के रूप में एक वर्ष तक अपनी सेवाएं दें चुके हैं जिसके बाद एक साल तक बतौर एएसपी मंडी और फिर डेढ़ वर्ष तक एसपी किन्नौर के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद अब एसपी बिलासपुर नियुक्त हुए हैं। वहीं अपना कार्यभार संभालते ही विवेक चहल ने पत्रकारों से बातचीत कर अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी है।

विवेक चहल का कहना है कि बिलासपुर जिला में पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान को और तेजी देते हुए नशे में संलिप्त तस्करों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा और उन्हें सलाखाें के पीछे किया जाएगा। साथ एचजी उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों पर रोक लागने के साथ ही यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएंगा और जो भी वाहन चालक यातायात के नियमों का उलंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही एसपी विवेक चहल ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग बिलासपुर से होकर गुजरता है जहां से रोजाना कापी संख्या में पर्यटक जाते हैं ऐसे में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने व सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पर्याप्त मात्र में पुलिस टीम तैनात रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें