Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND Vs ENG: Yashswi Jaiswal टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने

February 3, 2024

IND Vs ENG: Yashswi Jaiswal टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने

सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। पूर्व वामहस्त बल्लेबाज कांबली ने 1993 में 21 साल और 335 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। कांबली ने इसके 20 दिन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक बनाया था।

कांबली से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर लंबे समय तक दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज थे। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। जायसवाल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में 171 रन बनाए थे। उन्होंने हैदराबाद में मौजूदा श्रृंखला के शुरुआती मैच में 80 रन बनाये थे,

जिसे भारत 28 रन से हार गया था। जायसवाल बीते दिन 179 रन नाबाद थे। उन्होंने दूसरे दिन के पहले सत्र में पदार्पण कर रहे स्पिनर शोएब बशीर के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाये। भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें