Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैद्यनाथ धाम में रुद्राभिषेक करके राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

February 3, 2024

बैद्यनाथ धाम में रुद्राभिषेक करके राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

रांची: राहुल गांधी शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की भक्ति में रंगे नजर आए। उन्होंने गुलाबी रंग की धोती पहनी और बाबा बैद्यनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पंडितों ने मंत्रौच्चारण कर पूजा अर्चना भी कराई। इस दौरान उन्होंने देश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। उनकी इस यात्रा के दौरान सभा भी हुई। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर रोजगार को लेकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने सभा के दौरान बोलते हुए कहा कि देश में दलितों के खिलाफ पिछड़ों के खिलाफ काम हो रहा है। भाजपा आदिवासियों को गैर आदिवासियों से लड़ाने का काम कर रही है।

राहुल गांधी का कहना ​है कि उनकी ये यात्रा अन्याय के खिलाफ शुरू की गई है। वे देश में न्याय चाहते हैं। उनका कहना है कि पहले भारत जोड़ो यात्रा नफरत मिटाने के लिए निकाली गई थी। हमने मोहब्बत की दुकान खोली थी। ताकि देश से नफरत को मिटाई जा सके। इसके बाद हमने अब न्याय की यात्रा शुरू की है। ताकि देश में विभिन्न प्रकार से जनता के साथ हो रहे अन्याय को दूर किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें