Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 4 फरवरी 2024: इन चार राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, जानिए अपना आज का राशिफल

February 4, 2024

आज का राशिफ़ल 4 फरवरी 2024: इन चार राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 4 February 2024, रविवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 4 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन जीवनसाथी से मिलजुल कर रहें। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। उन्नत के मार्ग बनेंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान की आराधना करें।

वृषभ राशि
आज के दिन वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। पूर्व के रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। घर बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।  

मिथुन राशि
आज के दिन वाहन वा मशीनरी के प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। क्रोध और उत्तेजना आ सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यों में देरी होने की संभावना है। चिंता तथा तनाव रह सकती है। किसी के कार्य में दखलअंदाजी न करें। बाद विवाद से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि
आज के किसी पार्टी या पिकनिक स्थान पर जा सकते हैं। मनपसंद भोज्य पदार्थ प्राप्त होंगे। पठन पाठन व लेखन आदि के कार्य में सफलता मिलेगी। मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है। यात्रा से लाभ होगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए भैरव आराधना करें।

सिंह राशि
आज के दिन किसी की बातों में न आएं। ज्यादा खर्च होने की संभावना है। अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। टेंशन तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे के झगड़े में न पड़े। व्यवसाय में लाभ होगा। वाणी में नियंत्रण रखें। पैसे के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।

कन्या राशि
आज के दिन भगवान के दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। धर्म अध्यात्म में रुचि बनी रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि
आज के दिन भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। किसी के व्यवहार से आपको ठेस पहुंचेगी। काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। अपने मन का प्रयोग करें। वाणी में अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या को मीठा खिलाएं। 

वृश्चिक राशि
आज के दिन घर में मेहमानों का आगमन होगा। खर्च अधिक होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कॉन्फिडेंस बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय लाभ देंगे। कोई अज्ञात भय परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य कष्ट संभव है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल अर्पित करें। 

धनु राशि
आज के दिन मान सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी यात्रा का प्लान बनेगा। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। घर बाहर का वातावरण प्रसन्नता पूर्वक रहेगा। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को मधु का स्नान कराएं।

मकर राशि
आज के दिन परिवार जनों की चिंता बनी रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा। नए वर्क शुरू करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ व्यवहार बनाएं रखें। विरोध करने का मौका किसी और को न दें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन सफलता के योग बन रहे हैं। कोई नए प्लान बना सकते हैं। जीवन व्यस्त रहेगा। आलस्य हो सकता है। बुद्धि से काम लें। धन लाभ के भी योग हैं। दूसरे के कार्यों में दखलअंदाजी न करें। लव लाइफ में समस्या हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।   

मीन राशि
आज के दिन व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। सभी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करें।  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें