Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चंडीगढ़ भाजपा की नई social media टीम गठित, संयोजक Mohinder Nirala ने नई टीम की घोषणा की

February 4, 2024

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चंडीगढ़ भाजपा की नई social media टीम गठित, संयोजक Mohinder Nirala ने नई टीम की घोषणा की

चंडीगढ़। आगामी लोकसभा के चुनाव को मद्देनजर रखते भाजपा चंडीगढ़ ने जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मोहिंदर निराला ने अपनी नई टीम की घोषणा की। टीम के गठन पर निराला ने बताया के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा के साथ चर्चा कर के नई टीम बनाई गई है। इस में पांच सह संयोजक और 25 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जिसमें सह-संयोजक की जिम्मेदारी जीनत राणा, आदित्य भार्गव, अंकित अरोड़ा, समीर चाकू और राजीव अरोड़ा को दी गई है।


वहीं केंद्र सरकार और भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति को मद्देनजर रखते हुए इस टीम में महिला सदस्यों को भी विशेष स्थान दिया गया है। खास बात यह है के इस बार जो व्यक्ति सोशल मीडिया पर निजी तौर पर भी सक्रिय हैं और उनकी अपनी फैन फॉलोअर्स शिप हजारों में हैं। उनको प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा इस बात भी विशेष रूप से ध्यान दिया गया है कि इन कार्यकर्त्ताओं को सोशल मीडिया की पूरी जानकारी हो। इसके साथ ही निराला ने बताया कि आजकल लोगों के जीवनशैली में सोशल मीडिया का बहुत महत्व है।

सभी लोग सोशल मीडिया के किसी न किसी प्रकार से जुड़े हैं। इसलिए हमारी टीम भाजपा की विचारधारा, नीतियों और सरकार के लोक सेवा के कार्यों को सोशल मीडिया के जरिए हर नागरिक के सामने रखेंगे। यही नहीं सोशल मीडिया के जरिए जहां पहली बार वोट करने वाले युवाओं को वोट की अहमियत समझाई जाएगी। इसी के जरिए वोट प्रतिशत को भी बढ़ाने की कोशिश करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अपने इस प्रयास से आगामी लोकसभा के चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बना कर देश को आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में और भी मजबूत बनाया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें