Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने थ्येनचिन में तैनात सैनिकों से मुलाकात की

February 4, 2024

शी चिनफिंग ने थ्येनचिन में तैनात सैनिकों से मुलाकात की

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले वर्ष में, थ्येनचिन में तैनात सैनिकों ने सीपीसी केंद्रीय समिति और केंद्रीय सैन्य आयोग के निर्णयों और निर्देशों को दृढ़ता से लागू किया, विभिन्न कार्यों में ठोस प्रगति की और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रमुख मिशनों को पूरा किया। ख़ासकर गर्मियों में बाढ़ विरोधी कार्य में लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शी ने ज़ोर देते हुए कहा कि नए साल में सैनिक अपना मिशन पूरा करने, ठोस रूप से कार्यों का कार्यान्वयन करने, सेना के निर्माण में नई स्थिति तैयार करने, पार्टी और जनता द्वारा दिये गये विभिन्न कार्यों को दृढ़तापूर्वक पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें