Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी

February 5, 2024

जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी

कश्मीर घाटी के बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल व कुपवाड़ा जिलों और जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवार, पुंछ तथा रामबन के ऊंचे इलाकों में समुद्र तल से 2400 मीटर ऊपर ‘मध्यम खतरे’ स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में पिछले कई दिनों के दौरान भारी हिमपात हुआ है,

जिसके कारण अधिकारियों ने रविवार को लोगों के लिए एहतियात के तौर पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने इन जिलों में रहने वाले लोगों से किसी भी आपात स्थिति के मद्देनजर मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को भी कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें