Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली सरकार ने डीटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के लिए 280 करोड़ रुपये किये मंजूर

February 6, 2024

दिल्ली सरकार ने डीटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के लिए 280 करोड़ रुपये किये मंजूर

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के 20,000 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सितंबर से जनवरी तक के लंबित पेंशन के भुगतान के लिए लगभग 280 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

सेवानिवृत्त डीटीसी कर्मचारियों ने अपनी पेंशन जारी करने के लिए सरकार से कई बार संपर्क किया था। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डीटीसी के 20,000 से अधिक सेवानिवृत्त पेंशनभोगी कर्मचारियों के सितंबर से जनवरी तक लंबित पेंशन के भुगतान के लिए लगभग 280 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। लंबित पेंशन की राशि अगले दो से तीन दिनों के भीतर पेंशनभोगियों के खातों में अंतरित कर दी जाएगी।” अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने पिछले सप्ताह डीटीसी को 650 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें