Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अज्ञात वाहन की फेट लगने से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत

February 6, 2024

अज्ञात वाहन की फेट लगने से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत

श्री कीरतपुर साहिब : रविवार रात्रि 9 बजे के करीब उत्तरी भारत की प्रसिद्ध दरगाह साईं बुढन शाह के समीप मनाली मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की फेट लगने से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतक के शव को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब के मुर्दाघर में रखवा दिया है तथा पुलिस जांच में जुटी हुई है, जिसमें अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके। इस दौरान जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में एक मृत युवक का शव पहुंचा है।

इसके बाद जांच में पाया कि दिलबाग मोहम्मद निवासी गांव फतेहपुर बुंगा जोकि खूनी माजरा (खरड़) में बतौर होमगार्ड जवान तैनात था, रविवार रात 9 बजे के करीब अपने किसी दोस्त के घर से मनाली मुख्य मार्ग से होते हुए गांव मोटरसाइकिल से जा रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी फेट मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने के लिए कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें