Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में प्लास्टिक डोर से बच्चे की गर्दन कटी, सजर्री से बची जान

February 6, 2024

लुधियाना में प्लास्टिक डोर से बच्चे की गर्दन कटी, सजर्री से बची जान

लुधियाना: प्लास्टिक डोर से 13 वर्षीय मासूम की गर्दन पर गहरा कट लग गया। पक्खोवाल रोड पर गांव फल्लेवाल निवासी 13 वर्षीय जसकरण सिंह साइकिल पर दवाई लेने जा रहा था। अचानक उसकी गर्दन में प्लास्टिक डोर फंस गई, जिससे उसकी गर्दन पर पर गहरा कट लग गया। प्लास्टिक डोर से उसकी जैकेट पूरी तरह से कट गई। उसे लुधियाना के दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी सजर्री की। जानकारी के मुताबिक जसकरण सिंह अपनी मां के साथ रहता है, जबकि उसका पिता दुबई में रहता है।

दीप अस्पताल के डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि बच्चा उनके पास काफी गंभीरावस्था में आया था। उसकी गर्दन पर इतना गहरा कट था कि सर्जरी करनी पड़ी। बच्चे की सांस की नली तक कट पहुंच चुका था, जिसकी सर्जरी कर जान बचाना एक चुनौती था लेकिन उनकी टीम ने सबसे पहले ऊपरी परत पर टांके लगाए, उसके बाद सांस की नली को जोड़ा गया। उसके गर्दन की चमड़ी की ऊपरी परत काफी कटने के कारण गर्दन पर गहरा घाव था। काफी देर तक चली सर्जरी में बच्चे की जान बचाने में सफल हो पाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें