हॉकी ओलंपियन पर नाबालिग से रेप का मामला दर्ज, बेंगलुरू की युवती का आरोप सोशल मीडिया पर फंसा किया 5 साल तक दुष्कर्म

भारतीय हाकी के खिलाड़ी ओलंपियन वरुण के खिलाफ नाबालिग लड़की से रेप पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। वरुण के खिलाफ यह मामला बेंगलुरु में एक नाबालिग लड़की ने दर्ज करवाया है और आरोप लगाया है कि वरुण ने उसे सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसाकर उसके साथ 5 साल तक.

भारतीय हाकी के खिलाड़ी ओलंपियन वरुण के खिलाफ नाबालिग लड़की से रेप पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। वरुण के खिलाफ यह मामला बेंगलुरु में एक नाबालिग लड़की ने दर्ज करवाया है और आरोप लगाया है कि वरुण ने उसे सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसाकर उसके साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया।

हॉकी ओलंपियन को पकड़ने के लिए बेंगलुरू से पुलिस ने पंजाब और पड़ोसी राज्य हिमाचल में छापेमारी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक हॉकी खिलाड़ी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हालांकि पंजाब पुलिस के अधिकारी वरुण के मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह 17 साल की थी उस वक्त वह इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण के संपर्क में आई थी। अब उसकी उम्र 22 साल है। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। अब वरुण शादी से इनकार कर रहा है। लड़की ने कहा कि जब SAI कैंप बेंहलुरु में वरुण आया था वहां पर भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

वरूण 2 दिन पहले बना DSP

ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण जिन पर दुष्कर्म का आरोप लगा है उसे 2 दिन पहले ही एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र देकर पंजाब पुलिस में DSP का पद दिया गया था। अभी तक उन्होंने विभाग को जॉइन भी नहीं किया था बेंगलुरू की पुलिस ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया है।

वरुण की फाइल फोटो

हिमाचल सरकार ने भी दिया था ऑफऱ

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हाकी टीम के खिलाड़ी वरुण को हिमाचल की तत्कालीन सरकार ने भी हिमाचल पुलिस में DSP का पद देने की घोषणा की थी। लेकिन उनके परिवार के बहुत साल पहले पंजाब के जालंधर में शिफ्ट हो जाने पर वहां पर विवाद हो गया था। हिमाचल की जयराम सरकार ने वरुण को एक करोड़ रुपए जरूर दिए थे। बता दें कि वरुण का जन्म हिमाचल में हुआ है लेकिन वह पला-बढ़ा जालंधऱ में है।

- विज्ञापन -

Latest News