Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला के जुन्गा में भूस्खलन की चपेट में आए 7 लोग, 2 की हुई मौत

February 6, 2024

शिमला के जुन्गा में भूस्खलन की चपेट में आए 7 लोग, 2 की हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अग्निशमन और होम गार्ड के जवानों के सहयोग से लगभग एक घंटे में ही मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया।

शिमला के एडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि मृतकों की पहचान 34 वर्षीय राकेश और 36 वर्षीय राजेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, घायलों में राहुल कुमार, मेघ साहनी, बैजनाथ राम, अशोक राम निवासी बिहार और 20 वर्षीय टोनी कुमार निवासी चम्बा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यहां पहाड़ी पर बेतरतीब कटान इसकी वजह लग रही है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है। शिमला सहित प्रदेश में बीते एक सप्ताह से निरंतर बारिश-हिमपात हो रहा है। इससे भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इसी तरह का भारी भूस्खलन किन्नौर के नाथपा और मनाली में चार रोज पहले हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें