Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक लखवीर सिंह राय ने सरकारी योजनाओं के लगाए गए कैंपों का किया निरीक्षण

February 7, 2024

विधायक लखवीर सिंह राय ने सरकारी योजनाओं के लगाए गए कैंपों का किया निरीक्षण

फतेहगढ़ साहिब: तुहाडी सरकार, तुहाडे द्वार योजना के तहत आज फतेहगढ़ साहिब में बड़े पैमाने पर गांवों और शहरों में कैंपों का आयोजन किया गया, जिनका लाभ उठाने के लिए जहां बड़ी संख्या में आम लोग पहुंचे, वहीं फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने इन कैंपों का निरीक्षण किया। अशोका गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल सरहिंद मंडी में विधायक लखबीर सिंह राय ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से बड़े-बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं।

सरकार की ओर से आपकी सरकार आपके द्वार योजना लाई गई, जिसके तहत कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सरकारी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
पहले आम लोगों को अपना काम कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कभी दफ्तरों में कर्मचारी नहीं मिले तो कभी सर्वर डाऊन हो गया, जिससे बुजुर्गों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम लोगों की तकलीफों को कम करने के लिए यह योजना लाने का निर्णय लिया, जिसके तहत आज शहर के विभिन्न गांवों और वाडरें में शिविरों का आयोजन किया गया।

ये शिविर आने वाले समय में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर प्रितपाल सिंह जस्सी, मोहित सूद, बलवीर सोढ़ी, राजेश कुमार, पावेल कुमार हांडा, रमेश कुमार सोनू, चूहड़ सिंह, सुनीत कुमार जिला अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब, बहादुर जलाल, तरसेम उप्पल, राजेश कुमार उप्पल, सन्नी चोपड़ा सहित अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर सीडीपीओ राहुल अरोड़ा, मैडम हेम लता, आंगनवाड़ी वर्कर हरजीत कौर चीमा, मीना कुमारी, सीमा रानी, परमजीत कौर आदि भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें