Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऋषभ पंत के IPL का पूरा सीजन खेलने पर रिकी पोटिंग ने दिया ऐसा बयान

February 8, 2024

ऋषभ पंत के IPL का पूरा सीजन खेलने पर रिकी पोटिंग ने दिया ऐसा बयान

मेलबर्न: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ पंत आईपीएल के आगामी सत्र में खेलने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, ‘ऋषभ को पूरा भरोसा है कि वह मैच खेलने के लिए फिट होंगे। वह टीम में किस क्षमता में रहेंगे इसे लेकर हम अभी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है।’

पोटिंग ने कहा, ‘आपने सोशल-मीडिया पर उनसे जुड़ी चीजें देखी होगी, वह सक्रिय है और अच्छी तरह से चल-दौड़ रहा है। आईपीएल शुरू होने में सिर्फ 6 सप्ताह बचे है।’ उन्होंने कहा, ‘हम बस यही उम्मीद कर सकते हैं कि वह सभी मैच न खेले लेकिन अगर वह 14 लीग मैचों में से 10 मैच भी खेलता है तो यह टीम के लिए बोनस की तरह होगा।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें