Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 9 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगाी लव लाइफ में खुशहाली, जानिए अपना आज का राशिफल

February 9, 2024

आज का राशिफ़ल 9 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगाी लव लाइफ में खुशहाली, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 9 February 2024, शुक्रवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की अमावस्या तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 9 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन नया प्लान बनेगा। अपने कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। पार्टनर आपसे खुश रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि
आज के दिन व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने प्रयास के द्वारा भाग्य बढ़ेगा। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें। 

मिथुन राशि
आज के दिन घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साह वर्धक समाचार प्राप्त होंगे। नए प्लान की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। लव लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि
आज के दिन कीमती वस्तुएं गुम सकती है। खर्च अधिक होगा। टेंशन बनी रहेगी। आलस्य के कारण कार्य में देरी होगी। रुका हुआ काम समय पर हो सकता हैं। यात्रा में दिक्कत होगी। लव लाइफ में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें। 

सिंह राशि
आज के दिन मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्य होने पर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन प्राप्त होगा। लव लाइफ में हैप्पीनेस रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि
आज के दिन गिफ्ट प्राप्त होगा। क्रोध ज्यादा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चिंताएं दूर होगी। लव लाइफ में कोई तीसरा आ सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को दान दें।

तुला राशि
आज के दिन पार्टी व पिकनिक पर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। व्यर्थ का विवाद ना करें। रुका हुआ धन मिलेगा। पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में समय दें, लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन व्यापार व्यवसाय के लिए नया प्लान बनेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम प्रसंग में ईमानदारी बनाए रखें। लाभ होगा। पुराने काम पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें। 

धनु राशि
आज के दिन शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दुखद समाचार प्राप्त होगा। आलस्य महसूस होगी। संतान के व्यवहार से दुख होगा। खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। लव लाइफ में बहाने बाजी करने से बचें। लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के नीचे दिया जलाएं।

मकर राशि
आज के दिन जोखिम और जमानत के कार्य से बचें। कुसंगति से हानि हो सकती है। घर संबंधी समस्या हल होगी। सोचे हुए कार्य समय पर नहीं होंगे, उदर विकार हो सकते हैं। लव लाइफ में पूरा समय दें। दिन को शुभ बनाने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुम्भ राशि
आज के दिन शत्रु से भय हो सकता है। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य को आगे ले जाने के लिए योजना बनेगी। लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें।    

मीन राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। फालतू की झंझटों में ना पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लव लाइफ में किसी के सलाह की जरूरत पड़ेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए फल का दान करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें