Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन पर की बात

February 9, 2024

शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन पर की बात

8 फ़रवरी को दोपहर के बाद चीनी चंद्र नव वर्ष के आगमन पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ फ़ोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन का वसंत त्योहार आने वाला है। नए साल का माहौल बहुत अच्छा है। चीनी लोग आगामी ड्रैगन वर्ष में आशा और विश्वास से भरे हुए हैं! पुतिन ने कहा कि चीनी संस्कृति में ड्रैगन ज्ञान और शक्ति का प्रतीक है। मैं मैत्रीपूर्ण चीनी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं!

शी चिनफिंग ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देना, द्विपक्षीय संबंधों के विकास परिणामों का सारांश करना, और साथ मिलकर भविष्य की आशा करना हमारे बीच एक अच्छी परंपरा बन गई है। पिछले वर्ष हम दो बार मिले और कई महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे। हमारे संयुक्त नेतृत्व में, दोनों देशों की सरकारों, विधायी निकायों और राजनीतिक दलों के बीच सक्रिय आदान-प्रदान हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लचीलापन और जीवन शक्ति प्रदर्शित करता है। दोनों पक्षों ने निर्धारित समय से पहले वार्षिक व्यापार लक्ष्य हासिल कर लिया है। दोनों देशों के बीच लोगों का आदान-प्रदान और क्षेत्रों के बीच आदान-प्रदान तेजी से बढ़ रहा है, और खेल आदान-प्रदान का वर्ष एक सफल समापन पर आ गया है। इस वर्ष चीन और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। चीन रूस के साथ मिलकर चीन-रूस संबंधों में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है।

पुतिन ने कहा कि दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से रूस-चीन संबंध अभूतपूर्व उच्च स्तर पर पहुंच गये हैं। मैं राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ घनिष्ठ आदान-प्रदान जारी रखने और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग में नई प्रगति हासिल करने के लिए उत्सुक हूं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें