Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया गया

February 9, 2024

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया गया

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के महादेव सट्टेबाजी ऐप धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित राज्य पुलिस के एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, सट्टेबाजी ऐप के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही धन शोधन जांच के बीच सुपेला थाने के सिपाही भीम सिंह यादव को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया। पैसों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने वाले कैश कूरियर असीम दास और यादव को केंद्रीय एजेंसी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले तीन नवंबर, 2023 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने पूर्व में बताया था कि सट्टेबाजी ऐप से कमाए गये कथित अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें